15 सितंबर 2024 - 09:22
मिस्र में बड़ी ट्रेन दुर्घटना, तीन लोगों की मौत, 40 घायल

शनिवार को मिस्र के नील डेल्टा में दो यात्री ट्रेनें टकरा गईं, जिसमें कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई, जिनमें से दो बच्चे थे।

मिस्र में दो ट्रेनों की टक्कर में तीन लोगों की मौत जबकि 40 से अधिक घायल हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यहाँ ट्रेन का पटरी से उतरना और दुर्घटनाग्रस्त होना आम बात है। यहां पुरानी रेलवे प्रणाली भी कुप्रबंधन से ग्रस्त है। हाल के वर्षों में, सरकार ने अपने रेलवे में सुधार के लिए पहल की घोषणा की है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इस टक्कर में कम से कम 3 लोगों की मौत जबकि 40 से अधिक लोग घायल हुए है।

अधिकारियों ने कहा कि शनिवार को मिस्र के नील डेल्टा में दो यात्री ट्रेनें टकरा गईं, जिसमें कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई, जिनमें से दो बच्चे थे।

मिस्र के राष्ट्रपति अस सीसी ने अपने एक भाषण में मिस्र की खराब रेल व्यवस्था पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि उत्तरी अफ्रीकी देश के उपेक्षित रेल नेटवर्क को ठीक से दुरुस्त करने के लिए लगभग 250 बिलियन मिस्र पाउंड या 8.13 बिलियन डॉलर की आवश्यकता होगी।